'बर्फी', 'मैं तेरा हीरो' और 'रुस्तम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वाटर ब्यूटी कही जाने वाली अभिनेत्री इलियाना अक्सर आपको पानी में मस्ती करती दिख जाएंगी लेकिन इन दिनों वह मालदीव में समंदर किनारे अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं। हाल ही में इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के जन्मदिन में शामिल हुई थीं ,जिसके बाद से एक खबर वायरल हो रही थी कि इलियाना कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। इन खबरों के बीच इंटरनेट का पारा बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने मालदीव से अपनी एक बिकिनी फोटो साझा की है, जिसे देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।