फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में पाकिस्तान में बैन हुई स्टार्स की ये 7 फिल्में, कभी पीरियड्स तो कभी बोल्ड सीन बना वजह

Sun, 23 Dec 2018 07:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Films ban in Pakistan - फोटो : twitter
हर साल बॉलीवुड में कई सारी फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में भारत में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ देती है तो कुछ पाकिस्तान में रिलीज होते ही बैन कर दी जाती है। साल 2018 ऐसी ही कई सारी फिल्मों से भरा पड़ा है। अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक तो करीना कपूर से जॉन अब्राहम तक इन सभी स्टार्स की फिल्में इस साल पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2018 में कौन सी फिल्में इस साल पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
padman - फोटो : File Photo
पैडमैन
पैडमैन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। अक्षय कुमार की इस फिल्म में महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं को दर्शाया गया है। इसी वजह से पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान की सेंसर बोर्ड ने तर्क दिया था - 'यह फिल्म उनकी सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। हालांकि बोर्ड के इस फैसले का कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने विरोध किया था। यहां तक कि खुद अक्षय कुमार ने पाक सेंसर बोर्ड से विनम्र अपील की थी।
विज्ञापन

3 of 8
RACE 3 - फोटो : File Photo
रेस 3
पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को भी बैन कर दिया गया था। रेस 3 फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी। ऐसे में ईद पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों के पाकिस्तान में रिलीज होने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का मानना है कि अपने यहां बनने वाली फिल्मों को प्रमोट किया जाए।

4 of 8
raazi - फोटो : File Photo
राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 194.06 करोड़ का शानदार कमाई की थी। भारत में शानदार कमाई करने के बाद पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में विवादित कंटेट है और इसमें पाकिस्तान की नेगेटिव छवि दिखाई गई है। इसी वजह से आलिया भट्ट की राजी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
mulk - फोटो : File Photo
मुल्क
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'मुल्क' पर बैन लगा दिया था। मुल्क फिल्म पर बैन के बाद प्रोड्यूसर दीपक मुकुत ने उस वक्त कहा था - 'हम पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड के इस फैसले से काफी निराश हैं। हमारी फिल्म लोगों के बीच पक्षपात की कहानी बयां करती है। मैं पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। उनको एहसास होगा कि पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के लिए पक्षपात से बचना चाहिए।' 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। इस फिल्म ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
अय्यारी फिल्म - फोटो : file photo
अय्यारी
निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। अय्यारी फिल्म भारतीय सेना की कहानी से जुड़ी है और देशभक्ति से प्रेरित है जिसकी वजह से 'अय्यारी' को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। अब फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। ऐसा नहीं है कि नीरज पांडे की यह कोई पहली फिल्म है जो पाकिस्तान में बैन हुई हो इससे पहले 'बेबी' और 'नाम शबाना' भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। दोनों ही फिल्में डिफेंस इंटेलिजेंस पर आधारित थी।
विज्ञापन

7 of 8
Parmanu - फोटो : File Photo
परमाणु 
जॉन अब्राहम और डायना की फिल्म परमाणु भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। इस फिल्म की कहानी परमाणु परीक्षण पर आधारित थी। अभिषेक शर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन करने की वजह पाक सेंसर बोर्ड का फैसला है जिसमें कहा गया था ईद पर रिलीज होने वाली भारतीय फिल्में रिलीज नहीं होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
Pari - फोटो : file photo
परी
अनुष्का शर्मा की फिल्म परी भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई थी और इसे मुस्लिम विरोधी भावनाओं को भड़काने वाला बताया था। इसके साथ ही उनका कहना था फिल्म में काला जादू भी दिखाया गया है जो कि अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में मुस्लिमों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके बाद पाकिस्तान में परी फिल्म फिल्म पर बैन लगा दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें