फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' से लेकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरीं सुर्खियां

Sun, 23 Dec 2018 07:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : social media
शाहरुख की 'जीरो' रिलीज
आनंद एल राय निर्देशित जीरो इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा स्टारर बिग बजट ये फिल्म क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रिलीज की गई है। फिल्म को छुट्टियों और फेस्टिवल का फायदा मिलने की उम्मीद है। शाहरुख खान की पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2013 में रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस के वक्त से ही उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। यही नहीं बात चाहे हैप्पी न्यू ईयर (2014) की हो, दिलवाले (2015) या फैन (2016) की करें, फिल्म के कंटेट को लेकर भी शाहरुख की आलोचना होती रही है। अब ऐसे में उन्हें एक हिट की सख्त जरूरत है। जीरो के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 20 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
सेलिब्रिटीज के लिए प्रियंका-निक का रिसेप्शन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए 20 दिसंबर को एक रिसेप्शन पार्टी दी। उन्होंने मुंंबई के होटल ताज लैंड्स में तीसरा रिसेप्शन दिया। बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की तमाम बड़ी हस्तियां रेखा, सलमान खान, काजोल, कटरीना कैफ, दीपिका-रणवीर और साइना नेहवाल इस रिसेप्शन में पहुंचे और नए नवेले जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में प्रियंका के करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और मीडिया के लोगों के लिए था। 
विज्ञापन

3 of 5
Naseeruddin Shah - फोटो : file photo
बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह
एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भीड़ द्वारा की गई हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि 'एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। जहर पहले ही फैल चुका है और अब इसे रोक पाना मुश्किल होगा। जो कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं, उन्हें खुली छूट दे दे गई है।' उनके इस बयान के बाद अजमेर साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है जहां नसीरुद्दीन शाह को संबोधित करना था। 

4 of 5
manikarnika - फोटो : instagram
मणिकर्णिका का ट्रेलर रिलीज
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज हो गया है। कंगना फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर, शादी और फिर अंग्रेजों से लड़ने वाली मर्दानी के रूप में दिखेंगी। निर्देशक कृष ने फिल्म के निर्देशन से बीच में ही हाथ खींच लिए थे, जिसके बाद कंगना ने पैच वर्क सहित फिल्म के कई शूट्स अपने डायरेक्शन में पूरे करवाए। कंगना के अलावा फिल्म में अंकिता लोखंडे, डैनी डेन्जोंगप्पा और सुरेश ओबेराय की मुख्य भूमिका है। फिल्म का बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है। मणिकर्णिका 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur ali khan - फोटो : instagram
तैमूर का दूसरा जन्मदिन
पटौदी खानदान के छोटे नवाब और करीना-सैफ की आंखों के तारे तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। अपनी एक हंसी से हर किसी को अपना दीवाना बना देने वाले तैमूर का जन्मदिन इस साल साउथ अफ्रीका में मनाया गया। हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया था। खास बात ये थी कि पॉपुलर सेलिब्रिटी की इस लिस्ट में तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ को जगह नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें