फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films On Kashmir: 'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखाई गई कश्मीरियों की दर्दनाक कहानी, आज ही करें बिंज वॉच

Fri, 11 Mar 2022 09:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कश्मीर पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन का चित्रण करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' आज यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अभिनीत हिंदी ड्रामा फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। बता दें कि यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन के दृश्यों को दर्शाया गया है। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में कश्मीर के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं-
विज्ञापन

2 of 6
मिशन कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
मिशन कश्मीर
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया है। संजय दत्त जहां इसमें आर्मी ऑफिसर बने होते हैं, वहीं ऋतिक रोशन एक कश्मीरी युवा के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उस लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसे भड़काकर गलत दिशा दिखाई जाती है। दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शिकारा - फोटो : सोशल मीडिया
शिकारा
फिल्म 'शिकारा' में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में हिंदू-मुस्लिम की लव स्टोरी के साथ-साथ कपल की दर्दनाक स्थिति का चित्रण किया गया है। जिसकी वजह से इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा था। दर्शक इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

4 of 6
यहां - फोटो : सोशल मीडिया
यहां
फिल्म 'यहां' में आतंकवादियों और आर्मी के बीच के टकराव को दिखाया गया है। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में थे। दर्शक इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फितूर - फोटो : सोशल मीडिया
फितूर
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' की कहानी कश्मीर के ईद-गिर्द घूमती है। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तबू मुख्य भूमिका में थे। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट की गई इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तहान - फोटो : सोशल मीडिया
तहान
फिल्म 'तहान' में कश्मीर में फैले आतंकवाद की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक स्थानीय साहूकार आठ साल के लड़के का पालतू गधा एक ऋण के एवज में ले जाता है। जब लड़का उसे लेने जाता है, तो उसकी मुलाकात एक आतंकवादी से होती है, जो उसे एक काम पूरा करने के लिए ग्रेनेड देता है। दर्शक इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें