निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर क्यों रिलीज हो रही है, इसे लेकर फिल्म जगत में तमाम तरह के किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। लेकिन, बीते रविवार से मुंबई फिल्म जगत में इसके हीरो दिलजीत दोसांझ के बारे में हुए रोचक खुलासों की नई चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनके इस शादी से एक बेटा भी है।