फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: दीपिका से पहले फिल्मों जमकर एक्शन करती दिख चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Tue, 24 Jan 2023 06:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पठान' की इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण का दमदार एक्शन देखकर लोग हैरान रह गए थे। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी अभिनेत्री ने फिल्मों में एक्शन किया है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इससे पहले फिल्मों में मारधाड़ करती दिख चुकी हैं।
Rajkumar Santoshi: निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

2 of 5
धाकड़ की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
कंगना रणौत बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दीपिका से पहले कंगना भी कई फिल्मों में एक्शन करती नजर आ चुकी हैं। कृष 3 और धाकड़ जैसी फिल्मों में उनका जबर्दस्त एक्शन देख फैंस दंग रह गए थे। हालांकि, उनकी फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
James Cameron: 'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में कमाए दो बिलियन डॉलर, जेम्स कैमरून ने लगा दी अनोखी हैट्रिक
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हिंदी फिल्मों में रोमांटिक रोल करने के अलावा कटरीना कैफ एक्शन भी करती  नजर आ चुकी हैं। टाइगर जिंदा है में वह सलमान खान के साथ जमकर एक्शन सीन करती दिखी थीं। टाइगर 3 में भी वह जल्द ही इसी अवतार में दिखेंगी।
Rahul Athiya Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल, समारोह से सामने आईं पहली तस्वीरें

4 of 5
जय गंगाजल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। डान, डॉन 2 और जय गंगाजल जैसी फिल्मों में प्रियंका लोगों को अपना एक्शन अवतार दिखा चुकी हैं। इन फिल्मों में दर्शकों ने प्रियंका की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया था।
Athiya Kl Rahul Wedding Pics: एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मर्दानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
इस लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। रानी ने शादी के बाद कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन इसके बाद जब उन्होंने बॉलीवुड में वापसी  की तो सभी हैरान रह गए। मर्दानी में रानी ने पुलिस की भूमिका निभाकर सभी को हैरान कर दिया। मर्दानी 2 में भी वह दमदार एक्शन करती नजर आ चुकी हैं।
Filmy Wrap: नवाजुद्दीन की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज और जमानत लेने HC पहुंचे शीजान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें