फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर अब तक दर्जनों हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने 19 साल के करियर में चॉकलेट ब्वॉय से लेकर एंग्री यंग मैन तक की भूमिका निभाई है। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं तो कई ने रिलीज के बाद दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं किया। शाहिद जल्द ही अपनी नई फिल्म जर्सी के साथ दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म से शाहिद को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म के लिए उन्होंने जमकर पसीना बहाया है। आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताएंगे जो कोरोना काल से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।