फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New House: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड संग खरीदा नया घर, देखें होम टूर का वीडियो

Tue, 19 Apr 2022 04:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। नए घर का उन्होंने होम टूर वीडियो भी लोगों के साथ शेयर किया है। अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियोज शेयर करने वाली आलिया ने वीडियो के जरिए घर के हर कोने से लोगों को रूबरू कराया है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया कश्यप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
ब्वॉयफ्रेंड संग दिखाया पूरा घर
आलिया और उनके ब्वॉयफ्रेंड का नया घर देखने में काफी शानदार है। उन्होंने अपने घर का पूरा वीडियो अपने प्रशंसकों के लिए शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेन रिकॉर्डिंग करते हुए दरवाजा खटखटाते हैं। उसके बाद आलिया अपने पूरे घर की सैर कराती हैं। वीडियो की शुरुआत में आलिया सबसे पहले एंट्रेंस डोर के पास रखी लड़की के बेंच के बारे में बताती हैं कि कोई भी बाहर से आकर यहां आराम से बैठकर अपने जूते निकाल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पिता अनुराग कश्यप के साथ आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
खूबसूरती से सजा है पूरा घर
आलिया ने अपने घर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके लिविंग रूम में शानदार सोफे और अलमारियां हैं। सोफे के सामने लगा टीवी लिविंग रूम की शान बढ़ाता आ रहा है। वीडियो बनाते समय दोनों ने अपने नए घर की छोटी -छोटी जानकारियां लोगों के साथ साझा करने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

4 of 4
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दोनों को एक- दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इस बारे में आलिया ने बताया था कि वह डेटिंग एप के जरिए शेन से मिली थीं। उन्होंने बताया था कि एप पर पहले मैंने उसे स्वैप किया फिर उसने मुझे और फिर हमारी बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें