फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' ही नहीं इस फिल्म के लिए भी पागल थे लोग, टिकट के इंतजार में सो जाते थे सड़कों पर

Fri, 12 May 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
रिलीज के वक्त से ही 'बाहुबली 2' ने दुनियाभर में धमाल मचा रखा है। फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। दुनियाभर में ये फिल्म अभी तक 1250 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अनगिनत रिकॉर्ड कायम कर चुकी है।

इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का आलम ये था कि वो तीन किलो मीटर लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते और टिकट पाने के लिए भाग-दौड़ और मारामारी रहती।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बाहुबली 2
पर क्या आप जानते हैं कि इस तरह की दीवानगी 'बाहुबली 2' से पहले किसी और फिल्म के लिए भी रही है ? इस फिल्म के लिए तो लोग इस कदर पागल हो गए थे कि टिकट लेने के लिए लोग घंटों लंबी लाइनों में लगे इंतजार करते रहते। कई बार तो लोग टिकट पाने के लिए रात को सड़कों पर ही सो जाते ताकि उन्हें अगले दिन टिकट मिल सके।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन
ये फिल्म थी अमिताभ बच्चन की 'मुकद्दर का सिकंदर'। ये फिल्म 1978  में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

4 of 7
'मुकद्दर का सिकंदर' के एक सीन में रेखा और अमिताभ बच्चन
70 के उस दशक में ये फिल्म 'शोले' और 'बॉबी' के बाद तीसरी सबसे बड़ी हिट थी। इस फिल्म में मास्टर मयूर यानि मयूर राज वर्मा ने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। उनकी ये पहली फिल्म थी। रिलीज होते ही इस ये फिल्म जबरदस्त सफल रही।
विज्ञापन

5 of 7
मयूर राज वर्मा
इस फिल्म ने ना सिर्फ मयूर राज वर्मा को सबसे सफल चाइल्ड स्टार बना दिया बल्कि ये अमिताभ बच्चन के करियर में भी मील का पत्थर साबित हुई.....ठीक उसी तरह जैसे आज 'बाहुबली' प्रभास के करियर में।
विज्ञापन

6 of 7
मयूर राज वर्मा
'मुकद्दर का सिकंदर' की जबरदस्त सफलता के बाद मयूर राज वर्मा और अमिताभ दोनों के पास की बड़ी फिल्मों का तांता लग गया। अब तो जिस भी फिल्म में अमिताभ होते उसी फिल्म में मयूर राज वर्मा को उनके बचपन का किरदार निभाने के लिए साइन किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन
धीरे-धीरे जहां मयूर राज वर्मा उस दौर के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उभरे वहीं अमिताभ एंगी यंग मैन के रूप में मशहूर होने लगे। आज भी इस फिल्म के करोड़ों दीवाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें