salman khan
सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के साथ 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई फिल्में साथ कीं जो काफी हिट रहीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच दरार आ गई। आज आलम ये है कि सलमान और संजय लीला भंसाली एक-दूसरे से बात तक नहीं करते। हालांकि भंसाली सलमान को बड़ा स्टार मानते हैं और उनकी तारीफ भी करते रहे हैं। लेकिन सलमान की नाराजगी शायद इस बात को लेकर रही कि भंसाली ने उन्हें लेकर कोई बाद में कोई फिल्म नहीं बनाई। 'बाजीराव मस्तानी' में पहले सलमान और करीना को साइन किया गया था लेकिन किसी वजह से भंसाली उन दोनों को लेकर फिल्म नहीं बना पाए।
सलमान और भंसाली के बीच कड़वाहट इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार सलमान ने भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर काफी कुछ कहा।