फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की क्रिसमस पार्टी में डांस से लेकर बिग बॉस तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Wed, 26 Dec 2018 09:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : social media
सलमान खान ने क्रिसमस पार्टी में अरबाज और सोहेल के साथ किया डांस
बॉलीवुड के दबंग खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले सलमान खान की क्रिसमस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिसमस पार्टी पर उन्होंने भाई अरबाज और सोहेल खान के साथ जमकर मस्ती और डांस किया है। उनके फैंस वीडियो में तीनों भाइयों के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने यह पार्टी परिवार संग सेलिब्रेट की।
विज्ञापन

2 of 5
ntr boipic - फोटो : file photo
एनटीआर का 100 फीट ऊंचा बना पोस्टर
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शक ट्रेलर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। एनटीआर की बायोपिक में एनटीआर का किरदार उनके ही बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं। इस बीच उनकी बायोपिक को लेकर उनके फैंस के बीच उत्साह धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। एनटीआर की बायोपिक रिलीज होने से पहले उनके फैंस ने फिल्म में उनके किरदार का एक 100 मीटर लंबा कट आउट बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : instagram
नए परिवार में प्रियंका-निक की हुई एंट्री
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के समय से किसी ना किसी वजह से चर्चा हैं। हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी। इसके अलावा उन्होंने आर्टिस्ट स्टीफनो मोंडा और रिनो रूसो द्वारा प्रस्तुत 'द सिम्पसन्स' की तस्वीर को भी साझा किया। द सिम्पसन्स के इस एनिमेटिड किरदार को देखकर कहा जा सकता है कि 'द सिम्पसन्स' के परिवार में नए सदस्यों यानी निक और प्रियंका की एंट्री हुई है। यह एक अमेरिकन एनिमेटेड कॉमेडी किरदार है।

4 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : file photo
आमिर खान के साथ अफेयर को लेकर बोलीं फातिमा सना शेख 
आमिर के साथ अफेयर को लेकर फातिमा सना शेख ने अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उनसे अफेयर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने घूम-फिराकर जवाब देते हुए कहा है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है। अफेयर से जुड़ी बातें उन्हें प्रभावित नहीं करती हैं। पता हो कि फिल्म दंगल के समय से ही आमिर खान और फातिमा सेना शेख के बीच अफेयर की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
बिग बॉस के फिनाले में सितारों की हो रही हैं एंट्री
बिग बॉस का सीजन 12 अपने आखिरी हफ्ते में चल रहा है। इस वक्त शो में कुल 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। इसके साथ ही सभी के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है। मंगलवार को शो में कई सितारे नजर आए। शो में हिना खान प्रियांक शर्मा, गौतम गुलाटी सहित जूही परमार जैसे सितारे नजर आए हैं। बिग बॉस में आज भी कई सितारों के आने की खबर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें