फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshak: 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' से बरुन सोबती का लुक जारी, ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार सुरभि चंदना

Fri, 26 Jan 2024 12:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बरुन सोबती, सुरभि चंदना - फोटो : Social media
'असुर' और 'कोहरा' के बाद से बरुन सोबती की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। एक बार फिर वे दमदार सीरीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स' के निर्माताओं ने तीन भाग वाली फिल्म के अध्याय 2 की घोषणा की, जो देश के शहीदों को श्रद्धांजलि है। अमेजन मिनी टीवी ने हाल ही में 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' का पहला लुक जारी किया है। देशभक्ति गाथा की अगली कड़ी दर्शकों को देशभक्ति, गौरव, बहादुरी और वीरता की यात्रा पर ले जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
बरुण सोबती - फोटो : सोशल मीडिया
'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स' के सीक्वल की घोषणा के साथ निर्माताओं ने बरुन सोबती का पहला लुक भी साझा किया। दूसरे भाग में बरुण सोबती को जूनियर कमीशंड ऑफिसर नायब सूबेदार सोमबीर सिंह के रूप में दिखाया गया है। वे देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने की भावना के साथ राइफल थामे हुए होनहार दिखते हैं। यह कहानी अवर्गीकृत सेना मिशनों की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
Republic Day 2024: देशभक्ति की भावनाओं में लिप्त हुए ये सितारे, देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2 - फोटो : Social media
कहानी की बात करें तो आगामी सीक्वल कुलगाम ऑपरेशन की कहानी को उजागर करेगा, जिसमें नायब सूबेदार सोमबीर सिंह और डीवाईएसपी अमन कुमार ठाकुर की वीरता और जुनून को उजागर किया जाएगा। यह जोड़ी देश को आतंकवादियों और अन्य खतरों से बचाने के अपने साहस के लिए जानी जाती है। नायब सूबेदार सोमबीर सिंह को 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया गया। वहीं डीवाईएसपी अमन कुमार ठाकुर को वीरता के लिए 'शेर-ए-कश्मीर' पदक मिला। इसके अलावा, रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2 रोमांचक एक्शन दृश्यों और भावनाओं की एक रोलर कोस्टर सवारी का वादा करता है।
75th Republic Day: अमिताभ बच्चन की अनूठी पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

4 of 5
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' में बरुण सोबती और विश्वास किनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा 'इश्कबाज' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सुरभि चांदना भी सीरीज में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। जगरनॉट स्टूडियोज द्वारा निर्मित, आगामी सीक्वल जल्द ही अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध होगा। इस सीरीज के जरिए सुरभि चंदना अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगी।
Saira-Vyjayanthimala: 'अक्का वास्तव में इसकी हकदार', सायरा बानो ने पद्म विभूषण के लिए वैजयंतीमाला को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरुन सोबती - फोटो : Social media
प्रशंसकों के साथ यह खबर और पोस्टर साझा करते हुए बरुण सोबती ने लिखा, 'एक और रक्षक का जश्न मनाने का समय आ गया है। 'रक्षक इंडियाज ब्रेव्स: चैप्टर II' देखने के लिए तैयार हो जाइए, जहां मैं गुमनाम नायक नायब सूबेदार सोमबीर सिंह का किरदार निभा रहा हूं। जल्द ही अमेजन मिनी टीवी पर।' साथ ही उन्होंने सीरीज में काम करने को लेकर अपने अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स: चैप्टर 2' मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैं उपलब्धि की गहरी भावना से भरा हुआ हूं। एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिन्होंने देश के लिए उनका जीवन बलिदान दिया है।  नायब सूबेदार सोमबीर सिंह की भूमिका निभाना और अमेजन मिनी टीवी पर रक्षक - इंडियाज ब्रेव्स के माध्यम से उनकी बहादुर कहानी साझा करना वास्तव में सम्मान की बात है।

Patriotic Movies: देशभक्ति पर आधारित हैं ये फिल्में, गणतंत्र दिवस पर परिवार के साथ जरूर देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें