फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoma Anand: करियर के पीक पर 'हंगामा' की 'अंजलि' ने कर ली थी शादी, दोबारा मारी एंट्री तो मिले साइड रोल

Wed, 16 Feb 2022 01:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोमा आनंद - फोटो : Instagram
'बारूद', 'जिगर' 'कुली' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस शोमा आनंद का आज जन्मदिन है। शोमा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। शोमा 80 के दशक का पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं। बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने मुख्य किरदार निभाया, लेकिन टीवी जगत में उन्हें ज्यादा सफलता पाई। शोमा को हम पांच सीरियल के लिए बी याद किया जाता है। मा का करियर धीमा रहा लेकिन उनके काम की तारीफ आज भी उनके फैंस करते हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके निजी जीवन और करियर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
शोमा आनंद - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
शोमा का जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ था। शोमा को भले आप नाम से पहचान न पाएं लेकिन उनकी तस्वीर देखने के बाद आपको हंगामा की अंजलि जरूर याद आ जाएगी। बॉलीवुड में शोमा के करियर की शुरुआत ऋषि कपूर जैसे बड़े एक्टर के साथ हुई थी। 80 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में वह नजर आईं। कभी लीड एक्ट्रेस के तौर पर तो कभी हीरो और हीरोइन की बहन बनकर।
विज्ञापन

3 of 5
शोमा आनंद
सपोर्टिंग रोल में हुईं पॉपुलर
'हंगामा', 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में कॉमेडी कर शोमा ने सुर्खियां बटोरी थीं। शुरुआती दिनों में शोमा बोल्ड सीन देने से भी नहीं कतराईं। दर्जनों फिल्मों में लीड रोल करने के बावजूद शोमा आनंद को बाद में कैरेक्टर रोल में शिफ्ट होना पड़ा। इसके पीछे की वजह से उनकी शादी।

4 of 5
शोमा आनंद
करियर की उंचाई पर कर ली शादी
शोमा जब अपने करियर की ऊंचाई पर थी तब उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी कर ली। शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं।लेकिन शोमा ने हार नहीं मानी और टीवी से अपनी नई पारी की शुरुआत की। शोमा के सितारे फिर चमक उठे। टीवी की दुनिया में उनकी गिनती लोकप्रिय कलाकारों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shoma Anand
बॉलीवुड में भी उनका दोबारा एंट्री दमदार रही। हंगामा में उन्होंने शानदार किया। उनके किरदार को दर्शक आज भी याद रखते हैं। इसके अलावा शोमा ने ‘क्या कूल हैं हम’, ‘कल हो ना हो’, ‘शादी करके फंस गया यार’ जैसी फिल्मों में काम किया। शोमा सोशल मीडिया पर नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें