बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1983 बप्पी लाहिड़ी के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। बी.सुभाष के निर्देशन में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली डिस्को डांसर फिल्म में उनके संगीत का नया अंदाज देखने को मिला। 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'जिमी जिमी जिमी आजा आजा' जैसे डिस्को गीत ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म के गाने इतने जबर्दस्त हिट हुए कि बप्पी लाहिड़ी को डिस्को किंग के नाम से पुकारा जाने लगा। 15 फरवरी 2022 को 69 साल की उम्र में बप्पी दा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही वो आज न हो, लेकिन उनका संगीत लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है।
Deepika Padukone: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो