बप्पी लाहिड़ी, चित्रानी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
चैट शो में एक गाने का जिक्र करते हुए बप्पी दा ने बताया था कि उस समय 'प्यार मांगा है' गाने पर काम चल रहा था। मैं इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में गया था। चित्रानी भी वहां आई थीं। मैंने गाने के बोल 'प्यार मांगा है तुम्हीं से न इनकार करो...पास बैठो जरा...इकरार करो' गाए। यह पूरा गीत चित्रानी के लिए ही था। इस शो के दौरान उन्होंने चित्रानी से अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों फैमिली फ्रेंड थे, जिसकी वजह से वह एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। उन्होंने बताया था कि चित्रानी से जब वह मिले तब वह बहुत छोटे थे। इस बातचीत में बप्पी ने यह भी खुलासा किया था कि चित्रानी से उन्हें काफी ज्यादा प्रेरणा मिलती थी।
Rahul Athiya Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल, समारोह से सामने आईं पहली तस्वीरें