डिस्को किंग के नाम से मशूहर रहे म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी अगर आज हमारे बीच होते तो अपना 70वां जन्मदिन मना रहे होते। बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। इसी वर्ष फरवरी में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। बप्पी लाहिड़ी को उनकी गायिकी के अलावा उनके अलग स्टाइल के लिए भी जाना जाता था। वह गोल्ड ज्वैलरी पहनने के काफी शौकीन थे। अक्सर वह भारी-भरकम गहने पहनकर घर से निकलते थे। उनके गले में हरे राम-हरे कृष्णा का पेंडेंट हमेशा रहता था। आखिर क्या थी इसकी वजह? आइए जानते हैं...