इन दिनों शादी का दौर चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड इससे कैसे पीछे रह सकता है। साउथ की अभिनेत्री हंसिका मोटवानी शादी कर रही हैं। उनके प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों पहले मुंबई में अभिनेत्री के परिवार ने माता की चौकी रखी थी। इस पूजा में उनके परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इस फंक्शन में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं उनके होने वाले पति सोहेल ने मैचिंग का कुर्ता पायजामा पहना था। माता की चौकी के बाद अभिनेत्री बैचलर पार्टी करती नजर आई हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं।