पिछले कुछ दिनों में कई एक्टर्स और मॉडल्स की मौत हो चुकी है। अब फिर से एक मॉडल ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मॉडल का नाम रिसिला बिंते था। 22 साल की ये मॉडल ढाका में रहती थी। सोमवार दोपहर 2 बजे उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
2 of 7
रिसिला बिंते
ये एक बांग्लादेशी मॉडल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसिला अपने पति से वीडियो कॉल कर रही थी। उसी दौरान उसने फांसी लगा ली। रिसिला एक बच्चे की मां भी थी।
विज्ञापन
3 of 7
रिसिला बिंते
साल 2012 में रिसिला ने फैशन शो करने की शुरुआत की थी। पुलिस के मुताबिक, अभी सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। मॉडल की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें थीं।
4 of 7
रिसिला बिंते
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉडल अपने पति से वीडियो कॉल कर रही थी तभी उसने फांसी लगा ली। मॉडल के रिश्तेदारों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
5 of 7
रिसिला बिंते
जिस समय मॉडल ने फांसी लगाई उस समय उनकी 3 साल की बेटी अपने दादा-दादी के घर पर थी। रिसिला आतिश दीपांकर यूनिवर्सिटी से साइंस एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
बिदिशा/इंस्टाग्राम
बता दें कि इससे पहले जग्गा जासूस की एक्ट्रेस बिदिशा बेजबरुआ ने फांसी लगा ली थी। वो भी अपने पति के अफेयर से परेशान थीं। इसके बाद इंदर कुमार की हार्ट अटैक से मौत की खबर आई।
इसके बाद कन्नड़ एक्टर ध्रुव शर्मा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन सबसे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अंजलि श्रीवास्तव ने भी सुसाइड कर लिया था। अंजलि के बाद मॉडल कृतिका चौधरी की उनके फ्लैट पर हत्या कर दी गई थी।