फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बीवी ने बताया इंदर की लाइफ का सबसे बड़ा सच, Ex गर्लफ्रेंड और वाइफ को सुनाई खरी-खोटी

Wed, 02 Aug 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
इंदर कुमार
इंदर कुमार की मौत को अभी तक लोग भुला नहीं पाए हैं। सोमवार को उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी। यहां मुकेश ऋषि, रजा मुराद, रोनित रॉय, सुनील पाल और बिंदु दारा सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी कुमार सर्राफ रो पड़ी थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
इंदर कुमार
इंदर की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा कोपिकर, एक्स वाइफ सोनल कारिया और एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने उनकी लाइफ के बारे में काफी कुछ बोला था। अब इंदर की पत्नी पल्लवी ने सोशल मीडिया पर इन सब को खरी-खोटी सुनाई है।
विज्ञापन

3 of 7
इंदर कुमार
पल्लवी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में इन सभी को टैग करते हुए लिखा कि अफवाह फैलाने से पहले भगवान से डरो। इतना ही नहीं पल्लवी ने और भी बहुत कुछ कहा।

अगली स्लाइड में पढ़ें-

4 of 7
इंदर कुमार
पल्लवी ने लिखा, 'ईशा कोपिकर नारंग जी ने इंदर की आदतों के बारे में बोला, सोनल कारिया जी ने कहा कि वो एक बुरा पति था। अगर इंदर इतना ही गलत था तो ईशा उनके साथ इतने लंबे समय तक क्यों रहीं। सोनल ने उनसे शादी ही क्यों की। ये सभी बयान समाज में अच्छे बनने के लिए दिए गए हैं।'



 
विज्ञापन

5 of 7
इंदर कुमार
पल्लवी ने आगे लिखा, 'इस तरह की बकवास बातें मत करिए। एक दिन भगवान तुम्हें भी ऐसे ही दिन दिखाएगा। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्हें मानवता का मतलब नहीं पता है।' दीपशिखा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'वो अपने काम और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान था। मैं उसे हमेशा पॉजिटिव रहने के लिए कहती थी। मैं उसकी बीवी के भी करीब थी। जब भी वो परेशान होती थी तो मुझसे बात करती थी।'
विज्ञापन

6 of 7
इंदर कुमार
बता दें कि ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'इंदर अच्छा एक्टर था लेकिन अपनी आदतों की वजह से सक्सेस नहीं मिली। अपनी हालत के लिए वो खुद जिम्मेदार था।' वहीं इंदर की एक्स वाइफ ने कहा था, 'वो ईशा को भुला नहीं पाया था। वो ड्रग्स और शराब का आदी था। मारपीट करना तो आम बात हो गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंदर कुमार
जब पल्लवी ने इन सब बयानों को पढ़ा तो उन्हें काफी दुख पहुंचा। इसलिए पल्लवी ने फेसबुक पर 'इंदर कुमार की जिंदगी का सबसे बड़ा सच' लिखकर अपनी भड़ास निकाली। बता दें कि पल्लवी इंदर की तीसरी बीवी हैं। साल 2009 में ईशा कोपिकर से अलग होने के बाद उन्होंने कमलजीत कौर से शादी की थी। लेकिन ये शादी 2 महीने में ही टूट गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें