फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बोरे में मिला अभिनेत्री राइमा इस्लाम का शव, पति ने कुबूल किया जुर्म, पुलिस जांच में सामने आई हत्या की वजह

Wed, 19 Jan 2022 10:03 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राइमा इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू, जो कथित तौर पर कुछ दिनों पहले लापता हो गई थीं, मृत पाई गई हैं। उनका शव ढाका के केरानीगंज में एक पुल के पास एक बोरी में मिला है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाके के स्थानीय लोगों ने सोमवार यानी 17 जनवरी को कदमटोली क्षेत्र के अलीपुर ब्रिज के पास अभिनेत्री का शव देखा और पुलिस स्टेशन को सूचित किया था। शव बरामद होने के बाद हमने कार्रवाई की और अभिनेत्री के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राइमा इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर पर चोट के कई निशान
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राइमा की निर्मम हत्या की गई है। अभिनेत्री के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। हत्या के बाद रविवार को राइमा इस्लाम शिमू का शव बोरे में बांधकर पुल के पास फेंक दिया गया था। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएसएमसीएच) भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
राइमा इस्लाम और उनके पति - फोटो : सोशल मीडिया
पति ने दर्ज करवाई दी लापता होने की शिकायत
शिमू के लापता होने के बाद रविवार को उनके परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का भी मामला दर्ज किया है और पूछताछ के लिए अभिनेत्री के पति शखावत अली को हिरासत में ले लिया है। अली के साथ उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है।

4 of 5
राइमा इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
पति ने कुबूला जुर्म
ढाका पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में अभिनेत्री की हत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया था। वहीं अब दिवंगत अभिनेत्री के पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है। ढाका की वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट राबेया बेगम ने शिमू के पति शखावत अलीम नोबेल और उनके दोस्त एसएमवाई अब्दुल्ला फरहाद को मंगलवार को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राइमा इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बार्तामन से की थी अभिनय करियर की शुरुआत
बता दें कि 45 वर्षीय अभिनेत्री ने 1998 में फिल्म 'बार्तामन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तब से अब तक 25 फिल्मों में काम किया था। वह बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सहयोगी सदस्य थीं। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी नाटकों में भी काम किया और निर्माण भी किया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें