करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दल के एक कार्यकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'हिंदू समाज के ऊपर बॉलीवुड में बार-बार फिल्में बनना। इसमें 'तांडव' बनी, जिसमें करीना कपूर के शौहर थे। अब 'सीता' आ रही है, जिसमें कोई करीना कपूर खान हैं। ये बार-बार मुस्लिम समाज के लोग ही हमारे हिंदू चरित्रों को क्यों निभाते हैं। इससे हमारे समाज में क्षति होती है। ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं, जो हिंदू समाज के लोगों को गालियां देते हैं। आज वही हमारे जरिए करोड़ों रुपए कमाएंगे। हम इस फिल्म का घोर विरोध करते हैं। अगर यह फिल्म बनी तो इसका कड़ा विरोध होगा। आज हमने जिला अधिकारी के समक्ष यह ज्ञापन सौंपा है।'