फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: इन अभिनेत्रियों ने निभाया माता सीता का किरदार, जनक दुलारी बन घर-घर में पूजी गईं दीपिका चिखलिया

Thu, 17 Jun 2021 01:47 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सीता का किरदार निभा चुकी ये अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल जब लॉकडाउन लगा तो रामानंद सागर की 'रामायण' को रीटेलीकास्ट किया गया और दर्शकों ने एक बार फिर इसे देखा। 'रामायण' टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। 'रामायण' में सीता का रोल दीपिका चिखलिया ने निभाया था। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने सीता का किरदार निभाया है। आज हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो सीता बनकर परदे पर अवतरित हुईं। कुछ ने खूब वाहवाही लूटी तो कुछ जमकर ट्रोल भी हुईं।

दीपिका चिखलिया
सीता के किरदार में सबसे सफल अभिनेत्री रहीं दीपिका चिखलिया। सीता के किरदार में दीपिका ने ऐसी जान डाली थी, कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे, उनसे आर्शीवाद लेने के लिए लाइन में लगे रहते थे। दीपिका को आज भी टीवी की सीता के रूप में ही जाना जाता है। कहा जाता है कि माता सीता की लंबाई भगवान श्री राम के हृदय तक ही पहुंचती थी। क्योंकि, उनका निवास भी वहीं था। श्री राम के रूप में अरुण गोविल और माता सीता के रूप में दीपिका को देखकर भी वैसा ही प्रतीत होता है।
विज्ञापन

2 of 7
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्मृति ईरानी
जब रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया तो बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिलकर भी एक धारावाहिक 'रामायण' का बनाया. इस शो में श्री राम बने नीतिश भारद्वाज और माता सीता बनीं अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी। बीआर चोपड़ा की कोशिश तो यही थी कि उनके भी धारावाहिक को रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' जैसा ही नाम मिले। 
विज्ञापन

3 of 7
देबिना बनर्जी - फोटो : Social Media
देबिना बनर्जी
2008 में रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने भी रामायण को दोबारा बनाया। इस सीरियल में सीता का किरदार देबिना बनर्जी ने प्ले किया था। एनडीटीवी इमेजिन पर टेलीकास्ट हुई ये रामायण भी हिट रही है, साथ ही सीरियल में सीता के रोल में नज़र आई देबिना बनर्जी को भी उनके रोल में काफी पसंद किया गया था।

4 of 7
मदिराक्षी मुंडले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मदिराक्षी मुंडले
वर्ष 2015 में पहली बार एक धारावाहिक 'सिया के राम' को माता सीता को केंद्र में रखकर बनाया गया। यहां माता सीता के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले और भगवान श्री राम का किरदार निभाया अभिनेता आशीष शर्मा ने। सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मदिराक्षी ने भी अपने रोल में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 7
शिव्या पठानिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिव्या पठानिया
2019 में कलर्स चैनल पर राम-सीता की फिर कहानी दिखाई गई, लेकिन इस बार राम-सिया के बेटों लव-कुश के नज़रिए से। कलर्स पर शुरू हुआ था सीरियल 'राम सिया के लव - कुश'। शो में सीता का किरदार एक्ट्रेस शिव्या पठानिया ने निभाया। यह धारावाहिक श्री राम के दो पुत्रों लव और कुश को केंद्र में रखकर बनाया गया। यहां माता सीता के किरदार में अभिनेत्री शिव्या ने बहुत बढ़िया काम किया।

 
विज्ञापन

6 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक
स्टार भारत के सुपरहिट सीरियल्स में से एक था मोहित रैना स्टार्र सीरियल 'देवों के देव महादेव'। शो में जब रामायण अध्याय दिखाया गया, तब सीता का रोल प्ले किया था छोटी बहू से खास पहचान बनानी वाली एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने। रूबीना को सीता के रोल में काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गगन मलिक, नेहा सरगम, दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Social media
नेहा सरगम
2012 में सागर आर्ट्स ने तीसरी बार रामायण बनाई। सीरियल 'रामायण: सबके जीवन का आधार' में एक्ट्रेस नेहा सरगम 'सीता' बनीं। लेकिन ये रामायण फ्लॉप रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें