फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badhaai Do Collection Day 5: 'बधाई दो' की रफ्तार हुई धीमी, 5 दिन में राजकुमार और भूमि की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये

Wed, 16 Feb 2022 09:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Badhaai Do - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में फिल्म ने करीब 11 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। बधाई दो ने सिनेमाघरों में धीमी शुरूआत की। हालांकि वैलेंटाइन डे पर 'बधाई दो' की कमाई में उछाल देखा गया। इस फिल्म ने चार दिनों में कुल 9.5 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Badhaai Do - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रहा पांचवे दिन का कलेक्शन
इस फिल्म को वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को करीब 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘बधाई दो’ की ओपनिंग 1.50 करोड़ रुपये रही। ‘बधाई दो’ ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये और रविवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अपने पहले वीकेंड पर 'बधाई दो' ने करीब 7.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो उम्मीद से बेहद कम है।
विज्ञापन

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा है लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते अभी दर्शक सिनेमाघरों में जाने से कतरा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में भूमि को एक लड़की से प्यार होता है लेकिन समाज के डर से वो राजकुमार राव से शादी कर लेती हैं इसके बाद इनकी कहानी क्या मोड़ लेती है ये देखना दिलचस्प है।
विज्ञापन

4 of 4
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर सुमन के किरदार में हैं। जबकि राजकुमार राव शार्दुल ठाकुर नामक एक पुलिस अधिकारी बने हैं। यह फिल्म समलैंगिकता सहित कई सामाजिक मुद्दों प्रमुखता से उठाती है। 'बधाई दो' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें