बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की कमाई को लेकर सबसे ज्यादा जिन हिंदी भाषी इलाकों में उम्मीद थी, इसे वहीं सबसे ज्यादा नुकसान उठाना प़ड़ा है। फिल्म का कलेक्शन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में दूसरे दिन खासा प्रभावित होता दिख रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात में फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कारोबार किया था लेकिन वहां भी फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ छोड़ दी लगती है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म के शनिवार के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले करीब 10 से 15 फीसदी की कमी आती दिख रही है। वहीं कश्मीर फाइल्स ने नौवें दिन का कलेक्शन आठवें दिन से बेहतर किया है और इसका कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।