'आरआरआर', 'बाहुबली' जैसी साउथ की फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि बॉलीवुड में भी खलबली मचा दी है। इन फिल्मों के निर्देशक और कालाकारों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इन साउथ फिल्मों की कहानी लिखने वाले कहानीकार के बारे में जानते होंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन बेहतरीन फिल्मों की कहानी एस एस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। जी हां, वही विजयेंद्र प्रसाद जिन्हें भारत के राष्ट्रपति ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। बता दें कि विजयेंद्र प्रसाद ने बाहुबली के अलावा बजरंगी भाईजान, राउडी राठौर जैसी अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों फिल्मों की भी कहानियां लिखी हैं। हालांकि अब लगता है जैसे इन सुपरहिट फिल्मों के बनने का सिलसिला अब समाप्त होने वाला है।