फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अहमद खान ने पत्नी शायरा को जन्मदिन पर गिफ्ट की बैटमोबाइल कार, दिशा पाटनी ने कह दी ऐसी बात

Tue, 31 Aug 2021 01:25 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शायरा अहमद खान - फोटो : Instagram
बागी 3 के निर्देशक अहमद खान की पत्नी ने हाल ही में 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अहमद खान ने अपनी पत्नी शायरा अहमद को खास तोहफा दिया। अहमद खान के द्वारा दिए गए खास तोहफे को देखने के बाद दिशा पटानी की भी आंखे खुली की खुली रह गई। शायरा अहमद को मिले इस तोहफे को देखने के बाद दिशा इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई। कोरियोग्राफर और निर्देशक अहमद खान ने पत्नी शायरा अहमद के जन्मदिन पर उन्हें कार गिफ्ट की है। ये कोई मामूली कार नहीं है बल्कि ब्लैक बैटमोबाइल मॉडल है।

पत्नी को गिफ्ट की कार

अपनी इस नई कार को तोहफे के रूप में पाकर शायरा अहमद कितनी खुश हैं इसका अंदाजा आप उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों से लगा सकते हैं। शायरा अहमद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की है। जिसमें वो बड़े ही शान से कार पर बैठी हैं और कैमरा के लिए पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शायरा अहमद खान - फोटो : Instagram
सपना पूरा करने के लिए किया धन्यवाद

अपनी बैटमोबाइल गाड़ी के साथ पोज करते हुए शायरा अहमद खान ने कैप्शन में पति अहमद खान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘अहमद खान मेरे इस सपने को सच करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। इस गाड़ी को देखने के बाद फिल्म जगत से उनके दोस्त भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रवीना टंडन से लेकर एली अवराम। जेनेलिया डिसूजा, संजना संघई तक ने तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 5
शायरा अहमद खान - फोटो : Instagram
दिशा पटानी ने कह दी ऐसी बात

दिशा पाटनी ने शायरा खान की इस तस्वीर पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘इन्सेन’, तो वही जेनेलिया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये बहुत शानदार है’। रवीना टंडन भी इस गाड़ी को देखने के बाद उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सकीं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शानदार’। इसके अलावा एली अवराम ने लिखा, ‘ओह माय गॉड, ये क्या चीज है। बैटमैन 2.0’।

4 of 5
अहमद खान - फोटो : Instagram
हीरोपंती की शूटिंग की चल रही हैं तैयारियां

निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बागी 3 के बाद एक बार फिर से साथ नजर आएगी। ये दोनों फिल्म 'हीरोपंती 2’ में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल टीम ने दूसरे लॉकडाउन के अनाउंस से पहले ही पूरा कर लिया था। अब शूटिंग यूएसए, इंग्लैंड, रूस, जर्मनी, तुर्की और इटली जैसी अंतराष्ट्रीय लोकेशन्स पर होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अहमद खान - फोटो : Instagram
 इस फिल्म में करेंगे कोरियोग्राफी
 
'हीरोपंती 2' में टाइगर के साथ ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगी। यह 2014 में आई टाइगर और कृति सेनन की फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है। इसके अलावा अहमद 'चालबाज इन लंदन' के कुछ गानों की कोरियॉग्रफी करेंगे। इस फिल्म के गानों को पहले दिवंगत सरोज खान को कोरियोग्राफ करना था। लेकिन उनके निधन के बाद अब ये जिम्मा अहमद खान के हाथ में है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें