फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

Sun, 08 Jan 2023 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
अक्सर फिल्मी सितारों की शादियों में फैंस पूरी दिलचस्पी लेते हैं। अगर बॉलीवुड वेडिंग्स की बात की जाए तो जल्द ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शंस से लेकर शादी की तारीख तक तमाम जानकारियां सामने आई हैं। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के थार रेगिस्तान में रेतीले धोरों पर बने सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है। 6 फरवरी को इनकी शादी है। वैसे कियारा और सिद्धार्थ के अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों की शादी की सुगबुगाहट तेज है। इस साल और किस स्टार के घर बज सकती है शहनाई, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
लंबे समय से अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये जोड़ी जनवरी के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। दोनों इसी साल विवाह बंधन में बंध सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल इन दिनों अपनी फिल्म 'छतरीवाली' को लेकर चर्चा में हैं, जो 20 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी।

4 of 6
आयरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान-नूपुर शिखरे
आमिर खान की बेटी आयरा खान फिजिकल ट्रेनर नूपुर शिखरे से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस जोड़े ने पिछले साल सगाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Nysa Devgan: मम्मी काजोल के साथ सलवार सूट में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं न्यासा, देसी अंदाज देखा हैरान हुए यूज
विज्ञापन

5 of 6
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी
जब विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया तो हर कोई हैरान रह गया था। उसके बाद दोनों ने अपनी सगाई का एलान किया। कयास तो यह भी लगाए जाते हैं कि दोनों पहले ही लंदन में शादी कर चुके हैं। सिर्फ आधिकारिक एलान करना बाकी है। क्या पता इस वर्ष दोनों सितारे फैंस को अपनी शादी की खबर सुनाएं।
Jyoti Singh: बिना सिंदूर लगाए दिखीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, यूजर्स बोले- तलाक हुआ नहीं और ये..
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी
दुनिया इस साल एक और धमाकेदार भारतीय शादी की गवाह बनेगी। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस साल विवाह बंधन में बंध सकते हैं।
Arjun Bijlani: अर्जुन बिजलानी से लें अच्छे पिता बनने के गुर, बेटे के छोड़ दी 15 साल पुरानी यह बुरी आदत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें