फिल्में मनोरंजन का बहुत महंगा माध्यम है। फिल्म बनाने में हजारों लोगों की मेहनत और करोड़ो रूपये की लागत आती है। इसलिए फिल्म बनाना एक बड़ा काम माना जाता है। जिसका मुख्य मकसद होता है दर्शकों का मनोरंजन करना। जिससे रेवेन्यू भी मिलता है। जो कि फिल्मी दुनिया की लाइफ लाइन होती है। लेकिन बदकिस्मती से कई फिल्में ऐसी होती हैं जो बनना शुरू तो होती हैं लेकिन कभी पूरी नहीं हो पाती हैं। अलग अलग कारणों से या तो इनका निर्माण पूरा नहीं हो पाता या फिर किसी कारण से इसका निर्माण बीच में रोक दिया जाता है। आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे...