शशि कपूर कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। ये विदेशी लड़की थीं जेनिफर केंडल जो खुद शशि कपूर के प्यार में दीवानी हो गईं थीं।
आगे पढ़ें - कैसे हुई थी मुलाकात ?
विज्ञापन
B'Day Spl: जेनिफर से शादी करने के लिए इस हद तक चले गए थे शशि कपूर
2 of 7
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
बात उन दिनों की है जब शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे। उस वक्त शशि कपूर अपने पिता के साथ मिलकर उस थियेटर पर चार प्ले कर रहे थे, और वहीं शशि कपूर की मुलाकार जेनिफर केंडल से हुई।
विज्ञापन
B'Day Spl: जेनिफर से शादी करने के लिए इस हद तक चले गए थे शशि कपूर
3 of 7
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
शशि कपूर ने देखा कि एक लड़की कई दिनों से लगातार आ रही है और आगे वाली लाइन में बैठकर रोज उनका प्ले देखती है। तब शशि कपूर को पता चला कि जेनिफर केंडल उसी शेक्सपीयाराना इंटरनेशनल के मालिक की बेटी हैं जिसे शशि कपूर के प्ले के चक्कर में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।
B'Day Spl: जेनिफर से शादी करने के लिए इस हद तक चले गए थे शशि कपूर
4 of 7
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
इस लड़की देखते ही शशि कपूर के दिल में अजीब सी हलचल हुई। उसमें ना जाने कैसा जादू था कि शशि कपूर उसके दीवाने हो गए और शादी का फैसला कर बैठे। लेकिन अब उस लड़की से यानि जेनिफर से मिला कैसे जाए ? इसी असमंजस में शशि कपूर अपने कजिन के पास गए और कहा कि चलो उस लड़की से मिलकर आते हैं। जैसे तैसे शशि कपूर का कजिन मान गया और उसने दोनों की मीटिंग फिक्स कराने का फैसला किया। मीटिंग भी फिक्स हो गई और जगह भी...उसी अम्पायर थियेटर के पीछे स्थित एक खूबसूरत होटल में शशि कपूर और जेनिफर की मीटिंग तय हुई। इसके बाद तो जैसे शशि कपूर के हाथ-पैर ही फूल गए।
विज्ञापन
B'Day Spl: जेनिफर से शादी करने के लिए इस हद तक चले गए थे शशि कपूर
5 of 7
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
जेनिफर को सामने देख शशि कपूर पसीना-पसीना हो गए...उनके हाथ कांपने लगे। उस वक्त तक शशि कपूर किसी रिलेशन में नहीं रहे थे और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड ही रही। शशि कपूर और जेनिफर चुप थे। उस वक्त भी शशि कपूर और जेनिफर के बीच संवाद बनाने के लिए उनके कजिन को ही आगे आना पड़ा।
विज्ञापन
B'Day Spl: जेनिफर से शादी करने के लिए इस हद तक चले गए थे शशि कपूर
6 of 7
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही लेकिन वो मुलाकात शशि कपूर के लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला शुरु हो गया।
इसके बाद शशि कपूर और जेनिफर ने शादी कर ली। चूंकि शशि कपूर और जेनिफर थियेटर बैकग्राउंड से ही थे इसलिए दोनों ने थियेटर खोलने की सोची और पृथ्वी थियेटर की नींव रखी।
B'Day Spl: जेनिफर से शादी करने के लिए इस हद तक चले गए थे शशि कपूर
7 of 7
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पृथ्वी थियेटर की स्थापना के कुछ वक्त बाद ही जेनिफर केंडल शशि कपूर को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गईं। जेनिफर को कैंसर था जिसका पता उन्हें 1982 में पता चला और उसके दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई।