फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना का बड़ा खुलासा, 'कुछ लोग थे मेरी और सैफ की शादी के खिलाफ'

Wed, 08 Mar 2017 08:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान को आज बॉलीवुड के सुपर कपल्स में शुमार किया जाता है। इन दोनों की केमेस्ट्री और गजब की आपसी समझ को सभी सलाम करते हैं। लेकिन शायद ये बात कोई नहीं जानता कि करीना के कई करीबियों ने उन्हें सैफ से शादी ना करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
इसका खुलासा हाल ही में खुद करीना ने किया। एक वेबसाइट के मुताबिक, बातचीत के दौरान करीना ने बताया कि जब उन्होंने सैफ से शादी करने का फैसला लिया तो कई लोग ऐसे थे जो इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
करीना ने कहा कि जिस वक्त उन्होंने शादी का फैसला किया उस वक्त वो अपने करियर की बुलंदियों पर थीं और उसी को देखते हुए सभी ने उन्हें शादी ना करने की सलाह दी। लेकिन करीना ने अपने दिल की आवाज सुनी और सैफ से शादी कर ली।

4 of 5
करीना कहती हैं कि उनकी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी हर चीज पर खुलकर बात की है। करीना की मानें तो शादी से उनके करियर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा और आज भी उनके पास इतना काम है कि  फुर्सत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना की जल्द ही एक फिल्म भी आने वाली है जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर भी नजर आएंगी। करीना जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें