फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैंसर की जंग लड़ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी, पोस्ट शेयर कर बताई हेल्थ अपडेट

Sun, 06 Jan 2019 06:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के करियर के लिहाज से जहां बीता साल बेहद अच्छा रहा तो वहीं निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। दरअसल, उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, जिसका इलाज जारी है। इस दौरान आयुष्मान लगातार पत्नी का हौसला अफजाई करते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 5
ताहिरा कश्यप
ताहिरा कश्यप कैंसर की ये जंग पूरी हिम्मत के साथ लड़ रही हैं। अब उनकी आखिरी कीमोथैरिपी होनी है। ऐसे में ताहिरा कश्यप ने कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो खुशियां मनाती दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ताहिरा कश्यप
इससे पहले ताहिरा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं। मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है। आधी लड़ाई मैं जीत चुकी हूं। आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं।'

4 of 5
tahira kashyap - फोटो : instagram
ताहिरा ने आगे लिखा - 'मजबूत बनो, हम इससे उभरेंगे। मेरे आस-पास के लोगों के लिए भी बहुत आभार जिन्होंने मेरा साथ दिया।' ताहिरा ने अपनी बीमारी की जानकारी भी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में बताया था कि उन्हें दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) है। ताहिरा ने उस वक्त मास्टेक्टोमी कराया था इसके बाद वह काम पर लौट आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nafisa ali, sonia gandhi - फोटो : instagram
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मशहूर लेखक हैं। आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड में कई स्टार्स कैंसर से जूझ रहे हैं। सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में इलाज करवाकर वापस लौट आई हैं तो वहीं हाल ही में नफीसा अली को कैंसर डिटेक्ट हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें