फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubh Mangal Zyaada Saavdhan:अतरंगी पोस्टर आया सामने, प्रेमी संग दिखी आयुष्मान की केमिस्ट्री

Mon, 20 Jan 2020 05:14 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना एक और दिलचस्प विषय की फिल्म के साथ 2020 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म  2017 में रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का स्पिन ऑफ (उपोत्पाद) है। इस फिल्म का पहला अतरंगी पोस्टर सामने आ चुका है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। हितेश केवल्या निर्देशित और लिखित इस फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
साझा किए पोस्टर में शादी का माहौल देखने को मिल रहा है, जिसमें अभिनेता जितेन्द्र कुमार शादी की शेरवानी में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी गोद में आयुष्मान खुराना रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इस अतरंगी जोड़ी को नीना गुप्ता और गजराज राव समेत परिवार के बाकी सदस्य अचंभित मुद्रा में उन्हें घेरे नजर आ रहे हैं। सभी के तेवर इस जोड़ी के विरोध में है। यह फिल्म समलैंगिक रिश्ते पर आधारित है, जो अपनी घोषणा के साथ ही चर्चा में बनी हुई है।  
 
विज्ञापन

3 of 4
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि 'बधाई हो' के बाद इस फिल्म में फिर एक बार आयुष्मान, नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में  मनु ऋषि और सुनीता राजवार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही फिल्म में भूमि पेडनकर एक कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और आनंद एल. रॉय कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म   'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'  को लेकर आयुष्मान काफी उत्सुक हैं। उनके अनुसार 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश वाली एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और इसे उनके चाहने वाले अपने घरवालों के साथ बेहिचक देख सकते हैं। वह लोगों का अधिक से अधिक मनोरंजन करना चाहते हैं।  यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें