बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजोल और अभिनेता सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। तानाजी के किरदार में दर्शक अजय देवगन के अभिनय को काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन की एंट्री का सीन है।