बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। आज वह भारतीय सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी आमिर को उनकी फिल्मों की वजह से सम्मान मिला है। लेकिन हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि आमिर बेहद भावुक हो गए और कुछ देर के लिए रोने लगे। इंटरव्यू में आमिर अपनी बीती जिंदगी के बारे में बातें कर रहे थे, इसी दौरान अपने पिता के संघर्षों को याद कर वे रोने लगे।