गुलाबो सिताबो
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गुलाबो सिताबो
अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, बाला, शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी लगातार सुपरहिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान एक बार फिर से एक फ्लॉप फिल्म का शिकार हुए। बेशक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई इसलिए कमाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। लेकिन,दर्शकों को इस फिल्म में न तो आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह कोई संदेश नजर आया और न ही खालिस मनोरंजन। यहां आयुष्मान के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक मकान मालिक और उसके किराएदार के बीच नोकझोंक की कहानी है। पूरी फिल्म में ये दोनों उस मकान के लिए एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं जो दोनों में से किसी का है ही नहीं।