बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर की लिस्ट में शुमार आयुष्मान खुराना का जन्मदिन 14 सितंबर को होता है। उनका जन्म वर्ष 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं। रेडियो और टीवी रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं, तो आइए जानते हैं उनके बारे में ये 9 खास बातें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap
- फोटो : instagram
1. बहुत कम लोग जानते हैं कि आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी पर आने वाले रियलिटी शो रोडीज के सीजन 2 से की थी। वह सीजन 2 के विनर रहे थे।
2. इसके बाद आयुष्मान ने रेडियो में हाथ आजमाया और अपनी पहली जॉब बतौर रेडियो जॉकी हासिल की थी। वह दिल्ली में बिग एफएम के लिए 'बिग चाय- मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' नाम का शो किया करते थे।
विज्ञापन
3 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
3. आयुष्मान ने थिएटर में एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। उन्होंने आगाज और पंचतंत्रा जैसे नाटकों में काम किया।
4. उन्होंने साल 2012 फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने बड़े परदे पर धमाल मचा दिया था।
5. आयुष्मान एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे गायक और गीतकार भी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में गाना 'पानी दा रंग' ना सिर्फ गाया बल्कि खुद लिखा भी है।
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
6. फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद आयुष्मान ने साल 2013 में सोलो एल्बम 'ओ हीरिये' रिलीज की थी। इसके बाद 2014 में 'मिट्टी दी खुशबू' और 2015 में 'यहीं हूं मैं' लॉन्च की।
7. बीते साल आई उनकी फिल्म अंधाधुन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि उन्हें अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।
8. बात करें आयुष्मान की लव लाइफ की तो उन्होंने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की। दोनों के दो बच्चे बेटा विराजवीर ( 2 जनवरी 2012) और बेटी वरुष्का (21 अप्रैल 2014) हैं।
9. आयुष्मान ही नहीं उनके छोटे भाई अपारशक्ति खुराना भी एक रेडियो जॉकी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के 104.8 के एफएम रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया। अपारशक्ति को कई टीवी ऐड और इसी महीने रिलीज हुई फिल्म स्त्री में देखा गया है।