आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। देशभर में यह ऐतिहासिक पल उत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या सज रही है और देशभर में लोग श्रीराम के भजन-पूजा में मगन हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर होना चाहते हैं तो टीवी धारावाहिक भी इसका शानदार माध्यम हो सकते हैं। जी हां, ! रामायण पर कई शो बन चुके हैं, जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुए। आप यूट्यूब और ओटीटी पर इन्हें देख सकते हैं।