फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या धाम के दर्शन को आतुर 10 सितारे, बोले, राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम

Fri, 12 Jan 2024 09:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए मनोरंजन जगत के 10 सितारे बेहद आतुर हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। समारोह की तैयारी बहुत ही धूम धाम से चल रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है और उन्हें उस ऐतिहासिक पल  का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं इनमें से इन 10 सितारों के भाव इन दिनों कैसे हैं..
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब योगदान देने की हमारी बारी है: अक्षय कुमार 

अभिनेता अक्षय कुमार प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर बहुत खुश हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अक्षय कुमार भी पहुंच रहे हैं। जब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था तब अक्षय कुमार ने मंदिर निर्माण कार्य में अपनी तरफ से योगदान दिया था। और, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी इसमें शामिल होंगे।' अक्षय कुमार ने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने और ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण में हिस्सा लेने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

3 of 11
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये मेरा सौभाग्य है: जैकी श्रॉफ 

अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र  की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमें 22 जनवरी को अयोध्या में सबसे शुभ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। हम भारतीयों के जीवन में इस ऐतिहासिक दिन को लाने के लिए दशकों तक जिन्होंने अपना योगदान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं।'

4 of 11
चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जनसहयोग जारी रहना चाहिए: चिरंजीवी 

उथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को भी  प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए निमंत्रण मिला है। चिरंजीवी  के साथ बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता  तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता चिरंजीवी ने खुलासा किया है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान किया जाएगा। 

प्रभास की सलार ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, 22वें दिन कैसा रहा डंकी का हाल!
विज्ञापन

5 of 11
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंदिर देखने के लिए काफी उत्साहित हूं: अभिषेक बच्चन 

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिया निमंत्रण मिला है। अभिषेक बच्चन भी प्रभु श्रीराम का मंदिर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, 'मैं यह देखने के लिए काफी उत्सुक हूं कि मंदिर कैसा बना होगा ? वहां जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।'  

आज भी अरुण गोविल में प्रभु राम की छवि देखते हैं फैंस, एक किरदार से रोशन हुआ एक्टर का नाम
विज्ञापन

6 of 11
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐतिहासिक दिन का इंतजार सभी को: अनुपम खेर 

अभिनेता अनुपम खेर भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। वह कहते हैं, 'हिंदुओं ने कई वर्षों तक संवैधानिक रूप से तक लड़ाई लड़ी। यह केवल हिंदू धर्म के बारे में नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बारे में है। तमाम बढ़ाओ के बावजूद प्रभु श्रीराम का मंदिर बना है। हम सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे।'

विदेशों में भी है इन सितारों का आलीशान घर, सूची में शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम
विज्ञापन

7 of 11
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पल का बेसब्री से इंतजार: अरुण गोविल 

निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। वह कहते हैं, 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं, बरसों के बाद हमें यह मौका हमें मिला है।  यहां तक पहुंचने के लिए कइयों ने बहुत कुछ खोया है, आखिरकार हम राम लला के दर्शन करेंगे।  मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

प्यार में अंकिता लोखंडे को मिला था धोखा, शो में आयशा खान से बोलीं- मैं यह सब भुगत चुकी हूं

8 of 11
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक पल: दीपिका चिखलिया

रामानंद सागर के धारावाहिक  'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर विश्व प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रही हैं।  दीपिका चिखलिया कहती हैं, 'जब मुझे प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस ऐतिहासिक पल का इंतजार मैं वर्षों से कर रही थी। मेरे लिए यह बहुत ही भावनात्मक पल है।' 

'हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय', मैं अटल हूं का नया गाना रिलीज

9 of 11
मनोज जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीराम तेज ग्रहण करने की शक्ति दें: मनोज जोशी 

अभिनेता मनोज जोशी  भी 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होने वाले हैं। वह कहते हैं, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दर्शन करने का मौका मिल रहा है। मेरी प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि प्रभु श्रीराम  मेरी आंखों को सारा तेज ग्रहण करने की  शक्ति दें।  इस पल का मैं वर्षो से इंतजार कर रहा था।  बहुत खुश और बहुत भावुक  हूं।' 

10 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूरे देश के लिए गौरव की बात: मुकेश खन्ना 

निर्माता-निर्देशक बी आर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना भी अयोध्या प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। मुकेश खन्ना कहते हैं, 'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरे देश के लिए गौरव की बात है।  सरकार भव्य राम मंदिर का निर्माण कराकर देश को एक नई पहचान दिलाई है। इसकी भव्यता हम सभी को देखनी चाहिए।'
विज्ञापन

11 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करेंगे: पंकज त्रिपाठी

भारतीय सिनेमा के कई सितारे 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के  प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं। लेकिन अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस  भव्य समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'इस दिन का इंतजार भक्तों को लंबे समय से था।  राम लला के दर्शन करने के लिए कई स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है। वहां आज कल बहुत हाई सिक्योरिटी है।  बहुत बड़ा आयोजन है।  हम प्राण प्रतिष्ठा के बाद जाकर राम लला के दर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें