अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में इतने साल तक सक्रिय रहने के बावजूद अमरीश पुरी का नाम कभी किसी से कोई विवाद से नहीं जुड़ा। अमरीश पुरी ने फिल्मों में भले ही एक से बढ़कर एक खतरनाक काम को अंजाम दिया लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद सादगी पसंद इंसान थे। उनका कभी किसी एक्ट्रेस से भी नाम नहीं जुड़ा। फिल्मों में काम मिलने से पहले अमरीश बैंक में नौकरी करते थे, जहां उनकी मुलाकात उर्मिला दिवेकर से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्यार हो गया, लेकिन उर्मीला साउथ इंडियन परिवार से थीं और अमरीश पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे, ऐसे में दोनों का परिवार उनकी शादी के लिए रजामंद नहीं था। हालांकि, बाद में दोनों का परिवार मान गया और उनकी शादी हो गयी।
'हीरोइन एक-दूसरे की दोस्त हो सकती हैं', 'खो गए हम कहां' देख आलिया ने की थी अनन्या की तारीफ