फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Jhulka: बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल बनकर थक चुकी थीं आयशा जुल्का, बोलीं- ओटीटी से मिली नई पहचान

Wed, 10 May 2023 11:24 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयशा जुल्का - फोटो : Social media
आयशा जुल्का 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिन्होंने लगभग एक दशक के बाद शोबिज में वापसी की और इसके लिए उन्होंने ओटीटी का रास्ता चुना। हिंदी सिनेमा में उन्हें आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 'खिलाड़ी', 'बलमा', 'संगम' और 'रंग' जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई। बॉलीवुड में सफल करियर बनाने के बाद अभिनेत्री ने अभिनय से ब्रेक ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने ओटीटी के जरिए वापसी की। अब इस बारे में अभिनेत्री ने खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री साल 2018 में 'जीनियस' में काम करने से पहले आठ साल तक ब्रेक पर थीं। अब उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह सोच-समझकर लिया गया फैसला था। मुझे लगा कि अगर मैं खुद को किसी प्रोजेक्ट से जोड़ती हूं तो मुझे उसमें अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए, लेकिन यह तभी हो सकता है, जब मुझे प्रदर्शन करने का मौका दिया जाए। ऐसा नहीं हो रहा था और मुझे एक प्रोजेक्ट में प्रोप की तरह ट्रीट किया जा रहा था और यह वास्तव में मेरे लायक नहीं था, इसलिए मुझे उन भूमिकाओं का अंत करना पड़ा।

Anil Kpoor: अनिल कपूर ने बेटी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सोनम को बड़े मंच पर देखकर हुआ गर्व
विज्ञापन

3 of 5
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा ने कहा कि हर अभिनेत्री अच्छा मौका चाहती हैं। कोई एक्ट्रेस यह नहीं चाहती कि वह एक ग्लैमरस गर्ल बनाकर रहे। मैं भी ऐसा ही चाहती थी। मैं ग्लैमरस गर्ल बनाकर थक चुकी थी, इसलिए मैंने अभिनय से ब्रेक लेने का सोचा। आयशा ने बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया से अलग ओटीटी पर अपना अलग पक्ष खोजा है। उन्होंने कई तरह की अलग भूमिकाएं निभाई हैं और उन्हें उम्मीद हैं कि आगे भी वह तरह-तरह के किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

Madhur Bhandarkar: सुशांत को लेकर मधुर भंडारकर ने कह दी बड़ी बात, बोले- शायद इंडस्ट्री ने उन्हें नजरअंदाज किया

4 of 5
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा ने कहा कि मुझे जो किरदार ऑफर किए जा रहे थे, उसके खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं था, लेकिन मुझे लगा कि मैं उसी तरह की फिल्में कर रही हूं। मुझे लगने लगा कि बस मुझे अच्छे कपड़े पहनने हैं, रोमांस करना है, डांस करना है और सूंदर दिखना है। जब तक आप एक न्यूकमर हो, तब तक ये सब आपके लिए अच्छा है, लेकिन जैसे जैसे आप इस पेशे में बढ़ते हैं तो अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। मैं जो सिनेमा और फिल्में कर रही थी, उससे मुझे संतुष्टि नहीं मिल रही थी। मैं उस काम के लिए भूखी थी, जो मेरी क्षमता और कला को दर्शकों के सामने लेकर आए। ओटीटी ने मुझे दोबारा परिभाषित किया। मेरी ग्लेमर गर्ल की छवि तोड़ी और नया रूप दिया।

Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य को डेट कर रहीं शोभिता धुलिपाला? अभिनेत्री ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा का ओटीटी डेब्यू 2022 में 'हश हश' से हुआ था, जिसमें कृतिका कामरा और सोहा अली खान के अलावा 90 के दशक की एक और हिट हीरोइन जूही चावला भी थीं। आयशा ने कहा कि ओटीटी हमारे लिए गेम चेंजर रहा है, खासकर उन अभिनेत्रियों के लिए, जो कुछ अलग करना चाहती हैं। यह हमारे लिए वरदान है। यहीं पर हमें अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने और दिलचस्प किरदार निभाने का मौका मिलता है। ओटीटी पर उम्र की कोई रोक नहीं है।

Kaifi Azmi: कैफी आजमी को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठी थीं शौकत, शायर की दुल्हन बनने के लिए तोड़ दी थी सगाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें