आयशा जुल्का
आमिर के अलावा अक्षय कुमार के साथ भी उनकी जोड़ी हिट थी। 'खिलाड़ी', 'दिल की बाजी', 'वक्त हमारा है' जैसी कई फिल्मों में दोनो की जोड़ी बनी थी और लोगों को फिल्म पसंद आई थी।। उन दिनों अक्षय संग आयशा के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस खबर की पुष्टि नहीं की और साथ काम करते रहे। अक्षय के अलावा नाना पाटेकर संग भी आयशा का नाम जुड़ा था। हालांकि कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। वहीं जब समीर आयशा की जिंदगी में आए तो उन्होंने शादी कर ली। फिल्म की बात करें तो आयशा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीनियस' में नजर आईं थीं। इन दिनों वो अपने पति के साथ मिलकर बिजनेस संभाल रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सैमरॉक कंस्ट्रक्शन कंपनी, एक क्लोथिंग लाइन, एक स्पा और बौटिक रिजॉर्ट गोवा में खरीदा है।