टेलीविजन की मशहूर अदाकारा अवनीत कौर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। दरअसल अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। 20 साल की छोटी सी उम्र में ही अवनीत कई लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। इस उम्र में भी फैन फॉलोइंग के मामले में अभिनेत्री बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। अवनीत लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अवनीत कौर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं और इनका बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।
इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ एक खास पल शेयर किया है। दरअसल अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी ड्रीम कार खरीद ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए खुद फैंस के साथ यह जानकारी साझा की कि उन्होंने आखिरकार नई गाड़ी रेंज रोवर खरीद ली है।