जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का फर्स्ट लुक आज बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से पहले रिवील कर दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार है, जब 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के टीजर ट्रेलर को विशेष रूप से केवल सिनेमाघरों में ही मार्वल एंटरटेनर के साथ लॉन्च किया है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले नेटिजन्स ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Avatar 2 Trailer Review: अवतार 2 का ट्रेलर देख जेम्स कैमरून के दीवाने हुए दर्शक, सिनेमाघरों में तालियों के साथ बजीं सीटियां
विज्ञापन
2 of 10
netflix
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्थिक मामलों को लेकर मुश्किल में फंसती दिख रही अमेरिकी ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या लगातार घटने और कंपनी के शेयर भाव गिरने को लेकर मुकदमा हो गया है। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में दायर इस मुकदमे में कंपनी के तीन प्रमुख अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है और उनसे उन निवेशकों के लिए हर्जाने की मांग की गई है जिन्होंने तकरीबन साल 2021 की आखिरी तिमाही और साल 2022 की पहली तिमाही के बीच कंपनी के शेयरों के सौदे किए। यहां पढ़ें पूरी खबर Netflix: नेटफ्लिक्स पर मुकदमा, समय रहते सही जानकारी न देने का आरोप, शेयरों का गिरना लगातार जारी
विज्ञापन
3 of 10
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : Social media
बीते कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले जहीर का नाम काफी समय से अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब इन खबरों पर जहीर इकबाल अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपनी डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए जहीर मे खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Sonakshi Zaheer Dating: सोनाक्षी सिन्हा संग डेटिंग की खबरों पर जहीर इकबाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे अब परवाह…
4 of 10
मुमताज
- फोटो : social media
गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस बीते 7 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक पेट में संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि,अब अभिनेत्री की सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हॉस्पिटल से वापस लौटीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बीमारी और उससे होने वाले अटैक के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने 25 साल पुराने अपने एक दर्द का भी जिक्र किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Mumtaz: इस बीमारी से पीड़ित हैं मुमताज, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता अजय देवगन को हाल ही में फिल्म 'रनवे 34' में एक साथ देखा गया। इस फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। फिल्म में अजय और रकुल के अलावा बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस फिल्म में, रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन सह-पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि 'रनवे 34' से पहले दोनों को फिल्म 'दे दे प्यार दे' में एक साथ देखा गया था। साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब खबर आ रही है कि अजय जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल लाने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर De De Pyaar De: एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह, आने वाला है 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल
विज्ञापन
7 of 10
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
32 साल पहले कश्मीरी पंडितों द्वारा कश्मीर विद्रोह के दौरान सहे गए क्रूर कष्टों की सच्ची कहानी है, द कश्मीर फाइल्स। नरसंहार के पीड़ितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला आख्यान है, द कश्मीर फाइल्स। कभी न बताया गया सच है, द कश्मीर फाइल्स। ऐसे में जब इस फिल्म को इस्लामोफोबिक नाम दिया जाए, तब गुस्सा आना तो लाजमी है। यही कारण है कि विवेक अग्निहोत्री ने इसपर खुलकर बात करने का फैसला किया। यहां पढ़ें पूरी खबर Kashmir Files: विदेशी मीडिया पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- आतंकी को सही बताने वाले मसीहा, नहीं तो इस्लामोफोबिक
8 of 10
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे पर है और अभिनेता अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का टाइटल सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस गाने में पूरी फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है, जिसमें रणवीर सिंह अपने अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Jayeshbhai Jordaar Title Song: सामने आया रणवीर की फिल्म का टाइटल ट्रैक, गाने में दिखा जयेशभाई का ‘जोरदार’ अंदाज
भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों अपने दो सुपरस्टार के विवाद की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई है। खेसारी लाल और पवन सिंह इस इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता और सिंगर हैं और इन दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पहले एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं और अब इस विवाद में जातिवाद का मुद्दा भी जुड़ चुका है। खेसारी लाल आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें एक समुदाय की ओर से टारगेट किया जा रहा है। वहीं, इस पूरे विवाद पर अब इस इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बयान दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Khesari Lal VS Pawan Singh: खेसारी लाल-पवन सिंह के विवाद पर फूटा रवि किशन का गुस्सा, बोले- ‘इंडस्ट्री बर्बाद कर देंगे’
करण जौहर अपना पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन सात के साथ जल्द ही लौट रहे हैं। इस शो में करण जौहर बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ मनोरंजन जगत की ही गॉसिप करते हुए नजर आते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं, फैंस सीजन 7 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हर कोई इस सीजन में नजर आने वाले सेलेब्स के नाम जानना चाहता है और अब सीजन 7 के पहले गेस्ट का नाम भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर के इस शो में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले गेस्ट होंगे और इस एपिसोड की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर Koffee With Karan 7: करण जौहर के पहले गेस्ट बनेंगे आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग