औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
ट्रेलर की शुरुआत में तब्बू कहती हैं, 'कृष्णा... हमें कोई अलग तो नहीं करेगा न', तो शांतनु का किरदार कहता है, 'हम चेक किए थे, अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है और किसी ने कोशिश भी की तो आग लगा देंगे।' वहीं अजय अपने प्यार तब्बू के साथ होली खेलते हुए भी नजर आए। इस अजय के कुछ एक्शन और फाइट सीन्स भी देखने को मिली। इस दौरान अजय कहते हैं, 'जब दिल से धुआं उठा, बरसात का मौसम था। सौ दर्द दिए उसने, जो दर्द का मरहम था। हमने ही सितम ढाए, हमने ही गैर तोड़े। दुश्मन थे हम ही अपने, औरों में कहां दम था।'