औरों में कहां दम था का लोकेशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लेखक, निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग का काम करीब करीब पूरा हो चुका है और जानकारी के मुताबिक इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी के बाद से हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में फिर से शुमार हुई अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी नजर आएगी। अभिनेता जिमी शेरगिल भी इस फिल्म में एक खास किरदार में दिखेगें।