अतुल कुलकर्णी
- फोटो : twitter: @atul_kulkarni
अतुल कुलकर्णी ने साल 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। अतुल कुलकर्णी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हे राम थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, ओम पुरी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अतुल कुलकर्णी की इस फिल्म और उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।