अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram/anuragkashyap10
साल 2003 में अनुराग कश्यप ने अपनी पहली फिल्म 'पांच' बनाई। हालांकि ये कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। कुछ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में उनकी फिल्म जरूर दिखाई गई। साल 2007 में अनुराग की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' आई। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने 'देव डी', 'गुलाल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बॉम्बे टॉकीज', 'अगली', 'रमन राघव 2.0' और 'मनमर्जिया' सहित अन्य फिल्में बनाईं।