फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम बोले: कपिल शर्मा शो में फिल्म प्रमोट करने से टिकट नहीं बिकती है, कश्मीर फाइल्स...

Thu, 31 Mar 2022 01:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद से ही कपिल शर्मा का शो निशाने पर है। दरअसल एक ट्वीट में विवेक ने कहा था कि कपिल ने उनकी फिल्म को प्रमोशन अपने शो में इसलिए नहीं किया क्योंकि कश्मीर फाइल्स की स्टारकास्ट बड़ी नहीं है। यह मुद्दा इतना बड़ा हो गया कि सोशल मीडिया पर लोग कपिल की धज्जिया उड़ाने लगे। फिर क्या था कपिल ने भी अपने पक्ष में ट्वीट किया लेकिन यूजर्स उनकी बात पर यकीन करने को ही तैयार नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
अब जॉन अब्राहम ने कपिल के शो को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जॉन इन दिनों अपनी फिल्म अटैक का प्रमोशन कर रहे हैं जो इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन जॉन कपिल के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है इससे उनकी फिल्म के टिकट नहीं बिकेंगे।  उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का उदाहरण देते हुए ये बात कही।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो में जॉन और रकुल - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अटैक फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्य मुझे कपिल शर्मा शो में लेकर गए। मैं कपिल को पसंद करता हूं। वह बहुत अच्छा लड़का है, लेकिन उनका शो मेरी फिल्म के टिकट सेल्स नहीं बढ़ाता है।' जॉन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री अगर बेमतलब की चीजें प्रमोट करना बंद कर दे तो नए टैलेंट को यहां जगह बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बता दें जॉन को पिछले दिनों कपिल के शो में देखा गया था। 

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन ने कहा, मैं फिल्मों को कपिल के शो में प्रमोट करने में यकीन नहीं रखता हूं। 'द कश्मीर फाइल्स को ही देख लीजिए। इस फिल्म का कपिल शर्मा शो में प्रमोशन नहीं किया, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने शानदार कमाई की।' अब जॉन ने यह बात क्यों कही यह तो हम नहीं जानते लेकिन कपिल शर्मा को ट्रोल करने वालों के लिए जॉन ने नया कंटेंट दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म अटैक 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी वाली है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह नजर आएंगे। इस मूवी को जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर प्रोड्क्शन हाउस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें