फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने शुरू की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की तैयारी? सामने आई बड़ी जानकारी

Tue, 03 May 2022 04:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पहले अपने रिश्ते को काफी समय तक छिपाकर रखा था लेकिन फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर दोनों ने एक साथ एंट्री करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। वहीं, अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

2 of 4
सुनील शेट्टी- आथिया शेट्टी - फोटो : social media
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी अपनी बेटी की शादी के लिए काफी ज्यादा इमोशनल हैं और अभिनेता अपनी बेटी की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से सुनील शेट्टी ने अभी से ही अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक स्पेशल दिन के लिए अच्छे होटल, कैटरर्स और डिजाइनर भी बुक कर दिए हैं। दावा है कि ये अथिया की वेडिंग सेरेमनी वाला दिन ही होगा।
विज्ञापन

3 of 4
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया, अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर में शादी रचाएंगे। दोनों का परिवार दक्षिण भारत से ताल्लुक रखता है और इसी वजह से दोनों की शादी भी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से होगी। इस शादी में सिनेमा जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया के तमाम चेहरे नजर आएंगे। शादी जुहू के एक फाइव स्टार होटल में होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, अथिया शेट्टी और केएल राहुल से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने घर भी देखा है। दोनों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 'वास्तु' के करीब एक बंगला लिया है, जिसमें दोनों जल्द ही शिफ्ट भी हो सकते हैं। दावा है कि इस घर का किराया 10 लाख रुपये है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें