फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: तमन्ना भाटिया से लेकर काजोल तक नेटिजन्स के निशाने पर रहीं ये अभिनेत्रियां, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप

Tue, 03 May 2022 04:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तमन्ना भाटिया, नोरा फतेही - फोटो : social media
सोशल मीडिया इस समय पूरी दुनिया इस्तेमाल कर रही है। अगर यह किसी के भी पॉपुलर होने का कारण बन सकता है, तो कभी-कभी यह लोगों के ट्रोल होने की बड़ी वजह भी बन जाता है। खास तौर से सेलेब्रिटीज की, बॉलीवुड के अभिनेता हों, अभिनेत्रियां हों, यहां तक की सेलेब्स के छोटे बच्चों तक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। आज हम इस आर्टिकल में बी-टाउन के उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके चलने के तरीके की वजह से ट्रोल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया
हमारी इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तमन्ना भाटिया का है। अभिनेत्री ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के एक भव्य लॉन्च कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिसमें उनकी आगामी वेब सीरीज 'जी करदा' की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इवेंट में तमन्ना ने ब्लू कलर की लेटेक्स ड्रेस पहनी थी और इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, नेटिजन्स को उनके चलने के तरीके से समस्या थी। दरअसल, इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसे देख नेटिजन्स ने उन्हें, उनके द्वारा पहनी हील्स की वजह से ट्रोल किया।
विज्ञापन

3 of 6
kajol - फोटो : instagram
काजोल
'तान्हाजी' फेम एक्ट्रेस काजोल को एक बार हवाई अड्डे पर बहुत तेजी से चलने के लिए ऑनलाइन ट्रोल किया गया था। पपराजी द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो के नीचे नेटिजन्स ने काफी अजीबो-गरीब कमेंट्स किए थे।

4 of 6
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अक्सर नेटिजन्स के निशाने पर बनी रहती हैं। चाहे वह उनके फैशन सेंस के लिए हो या उनके जिम अपीयरेंस के लिए। मलाइका के वॉक को भी ऑनलाइन ट्रोल किया गया है। नेटिजन्स द्वारा उनके वॉक को 'डक' वॉक बताया गया था। इससे भद्दा कमेंट शायद ही किसी के चलने पर कोई कर सकता होगा।
विज्ञापन

5 of 6
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही
नोरा फतेही इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। नोरा अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह फिलहाल एक रिएलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक एपिसोड के लिए स्टनिंग बॉडीकॉन ब्लू गाउन पहना था, वह उसमें काफी खूबसूरत लग रहीं थी। लेकिन नोरा इस ड्रेस में ठीक से चल नहीं पा रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपने असिस्टेंट से मदद ली। नेटिजन्स ने उन्होंने उसी चीज के लिए बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shanaya kapoor - फोटो : instagram
शनाया कपूर
शनाया कपूर ने पहली बार लैक्मे फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। नेटिजन्स ने उन्हें उनकी चाल के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया था। नेटिजन्स ने कहा था कि बॉलीवुड की आने वाली एक्ट्रेस को कम से कम ढंग से रैम्प पर चलना तो सीख ही लेना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें